बाल विधान सभा के दूसरे दिन बाल विधायक मिले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी से – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

बाल विधान सभा के दूसरे दिन बाल विधायक मिले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी से

देहरादून/गैरसैंण

उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मार्गदर्शन में प्लान इण्डिया द्वारा बाल विधानसभा द्वितीय सत्र के द्वितीय दिवस मंगलवार को आयोग गैरसैंण विधानसभा में किया गया।

बाल विधानसभा सत्र का प्रारम्भ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग, आयोग की अध्यक्ष डा0 गीता खन्ना, विशिष्ट अतिथि विनोद कपरवाण, अनुसचिव, डा0 एसके सिंह, बाल मुख्यमंत्री रोहित परिहार व बाल उप मुख्यमंत्री दीक्षा खरकवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोग की अध्यक्ष डा.गीता खन्ना व सदस्य विनोद कपरवाण द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का स्वागत शॉल व मोमेंटों भेंट कर किया गया व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग का अभिनन्दन आयोग के अनुसचिव, डा एसके सिंह द्वारा शॉल व मोेमेंटों भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के स्वागत हेतु सरस्वती विद्यामन्दिर गैरसैंण विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर किया गया।

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा बाल विधायकों को विधानसभा परिसर का भ्रमण कराते हुये विधानसभा की कार्यवाही व प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में गोपाल थपलियाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्लान इण्डिया द्वारा बाल विधायकों द्वारा पूर्व में किये गये छः माह के कार्यो पर प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया। बाल विधानसभा के मुख्यमंत्री रोहित परिहार द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना द्वारा बाल विधान सभा में उपस्थित सभी बाल विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, सभी विभागों से उपस्थित अधिकारियों का कार्यक्रम में स्वागत किया गया तथा बच्चों से भविष्य की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

अनिल नौटियाल, विधायक, कर्णप्रयाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाल विधायकों, अधिकारियों व सहयोगियों का अभिनन्दन करते हुये विधानसभा क्षेत्र भराणीसेंण गैरसैंण में कार्यक्रम कराये जाने हेतु अभार व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी द्वारा बाल विधान सभा में नियुक्त मंत्री मंडल व बाल विधायकों से वार्ता की गई व उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर प्रदान किया गया तथा बाल विधायकों को उनके क्षेत्र में अधिक से अधिक निष्ठा व लगन से कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना से बाल विधायकों द्वारा दिये गये प्रस्तावों व नितियों पर कार्यवाही करते हुये ठोस कदम उठाये जाने की बात कही गई तथा बाल विधायकों को जिलावार कार्य किये जाने को कहा व खुद से पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने कार्य को किये जाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण से जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, स्वास्थ्य विभाग से अर्जुन रावत, धनंजय लिंगवाल, डीपीओ चमोली, शशि सौरियाल, ब्लाक प्रमुख, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कस्तुरा झिंग्वाण, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, बाल कल्याण समिति चमोली अध्यक्ष/सदस्य, शिक्षा विभा, उपशिक्षा अधिकारी लखपत सिंह रावत, शंकर सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी, धर्म सिंह रावत, स्वास्थ्य विभाग, चमोली, डा0 महेन्द्र सिहं, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अंजना गुप्ता, उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में आयोग की टीम से विधि अधिकारी ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक निशात इकबाल, कनिष्ठ सहायक शान्ति भट्ट व व्यक्तिक सहायक विशाल चाचरा तथा प्लान इण्डिया की टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम में आयोग के सदस्य श्री विनोद कपरवाण व अनुसचिव डा एसके सिंह द्वारा विधानसभा के हेम चन्द्र पंत, प्रभारी सचिव, चन्द्र मोहन गोस्वामी, संयुक्त सचिव, नरेन्द्र सिंह रावत, उपसचिव का शॉल व मोमेंटों भेंट कर कार्यक्रम को सफल रूप से क्रियांवित किये जाने मेें सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अभिनन्दन किया गया।

सदस्य विनोद कपरवाण द्वारा विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कर्णप्रयाग का कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अभिनन्दन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का समापन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग, आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना, सदस्य विनोद कपरवाण, अनुसचिव, डा. एसके सिंह, बाल मुख्यमंत्री रोहित परिहार व बाल उप मुख्यमंत्री दीक्षा खरकवाल के कर कमलों से विधानसभा परिसर में पौधा रोपण कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *