दून पुलिस ने मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की राजधानी के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के चलते रूट प्लान किया जारी, परेशानी से बचने के लिए प्लान अवश्य देखें…

देहरादून

दून पुलिस ने दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दृष्टिगत Traffic Plan जारी किया है।

*जलाभिषेक के स्थल* –

1- टपकेश्वर शिव मंदिर

2- प्रकाशेश्वर शिव मंदिर कुठालगेट

3- शिव मंदिर जाखन

4- शिव मंदिर रायपुर

5- शिव मंदिर वीरभद्र आईडीपीएल ऋषिकेश

*टपकेश्वर शिव मंदिर हेतु रुट प्लॉन*

■ कैण्ट चौक से टपकेश्वर मन्दिर की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

■ गढी कैण्ट चौक पर यातायात का दबाव होने पर पोस्ट ऑफिस तिराहा से कैण्ट चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को बिन्दाल की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

■ कौलागढ चौक से कैण्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से किशन नगर चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

■ टपकेश्वर मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन कैण्ट चौक से निम्बुवाला की ओर पार्क कराये जायेगें।

*बैरियर / डायवर्ट प्वाइंट*

1- कैण्ट चौक

2- पोस्ट ऑफिस तिराहा

3- कौलागढ चौक

4- निम्बुवाला कट नियर एफ0आर0आई0 गेट

*शिव मन्दिर कुठाल गेट हेतु रुट प्लॉन*

■ शिव मन्दिर कुठाल गेट पर यातायात का दबाव होने पर कुठाल गेट बैरियर से ट्रैफिक को रोक-रोक छोडा जायेगा ।

■ शिव मन्दिर मसूरी रोड पर वाहनों को खडा नहीं होने दिया जायेगा ।

*बैरियर प्वांइट/डायवर्ट प्वांइट*

1- कोल्हू खेत

2- कुठाल गेट

*शिव मन्दिर जाखन हेतु रुट प्लॉन*

■ जाखन क्षेत्र में यातायात का दबाव होने पर ग्रेट वैल्यू तिराहा से मसूरी डायवर्जन जाने वाले ट्रैफिक को कैनाल रोड होते हुये भेजा जायेगा।

*बैरियर प्वांइट/डायवर्ट प्वांइट*

1- ग्रेट वैल्यू तिराहा

2- संचार कट जाखन

*शिव मन्दिर रायपुर हेतु रुट प्लॉन*

■ शिव मन्दिर रायपुर में यातायात का दबाव होने पर लाडपुर तिराहा से शिव मन्दिर जाने वाले वाहनों को 06 नम्बर पुलिया होते हुये भेजा जायेगा ।

■ महाराणा प्रताप चौक से हाथीखाना चौक तक सडक के मध्य में डिवाइडर बना के यातायात का संचालन किया जायेगा।

*बैरियर प्वांइट/डायवर्ट प्वांइट*

1- लाडपुर तिराहा

2- महाराणा प्रताप चौक

*शिव मंदिर वीरभद्र आईडीपीएल ऋषिकेश हेतु रुट प्लॉन*

शिव मन्दिर वीरभद्र में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग स्थल में पार्क कराते हुये शिव मन्दिर हेतु पैदल भेजा जायेगा।

*अपील / एडवाइजरी*….

1- असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों का प्रयोग करे।

2- अति-आवश्यक सेवा (Ambulance, police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल /दूध/गैस) आदि के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास करवाया जायेगा।

3- NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना Rs 1500/- है।

4- जलाभिषेक के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों /दुपहिया वाहनों/ Public Transport (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) वाहनों का अधिक प्रयोग करें।

5- धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *