पद्मश्री माधवी मुद्गल ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति से वेल्हम के छात्रों को किया तालियां बजाने को मजबूर

देहरादून

स्पिक मैके ने सोमवार को वेल्हम गर्ल्स स्कूल में पद्मश्री पुरस्कार विजेता माधवी मुद्गल द्वारा ओडिसी नृत्य प्रदर्शन की मेजबानी की।

माधवी मुद्गल ने अपने गायन की शुरुआत भगवान शिव को समर्पित एक मंगलाचरण से की।

बतातये चलें कि माधवी मुद्गल दुनिया भर में विख्यात ओडिसी डांसर हैं। वह बेहतरीन कोरियोग्राफर है,ओडिसी की बारीकियों के लिए नए नर्तकियों को प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उनको जांना जाता है।

अपनी ओडिसी नृत्य शैली के लिए उन्हें संस्कृति पुरस्कार (1984), राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुरस्कार पद्मश्री (1990), उड़ीसा राज्य संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1996), ग्रांडे मेडेल डे ला विले (1997), आदि सहित कई पुरस्कार से नवाज़ा गया है।

उपस्थित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। माधवी द्वारा सुंदर प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने दून आगमन नृत्य सर्किट के दौरान,पद्मश्री माधवी मुद्गल ने मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल और डीआईटी विश्वविद्यालय में भी प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.