दर्दनाक..नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर दीवार मरम्मत के दौरान गिरी, नीचे दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ.नवीन डिमरी का हेयर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में निधन,क्षेत्र में शोक की लहर – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दर्दनाक..नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर दीवार मरम्मत के दौरान गिरी, नीचे दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ.नवीन डिमरी का हेयर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून/चमोली

चमोली जिले के नारायणबगड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान बहकर आए मलबे से अस्पताल की बाउंड्रीवाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे कि पहले से कमजोर हो चुकी दीवार अचानक उनके ऊपर भरभराकर गिर गई।

इस हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना अचनक हुआ कि किसी को भी समझ नहीं आया और डॉक्टर डिमरी को भी सम्भलने का मौका ही नहीं मिल।पाया। अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर डॉ. डिमरी को बाहर निकाला। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर तो किया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

डॉ.नवीन चंद्र डिमरी के असामयिक निधन की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *