महेश जोशी की प्रदेश कांग्रेस में वापसी कराते हुए पार्टी अध्यक्ष करण माहरा ने दिलवाई सदस्यता

देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने महेश जोशी का निलम्बन तत्काल प्रभाव से वापस करते हुए उन्हें पूनःकांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि महेश जोशी को पार्टी संगठन के खिलाफ की गई बयानबाजी के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया गया था।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि महेश जोशी द्वारा पूर्व में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में दी गई सेवाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उनका निलम्बन तत्काल प्रभाव से वापस करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वहीं महेश जोशी ने अपने पूर्व के वक्तव्य के लिए खेद व्यक्त कर प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार के कार्य की पुनरावृति नहीं होगी तथा वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन एवं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.