भाजपा की रीति-नीति से त्रस्त जनता 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाएगी…रणजीत रावत

देहरादून/उत्तरकाशी

कांग्रेस ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र पहाड़ो पर भी फोकस करना शुरू कर दिया इसके चलते उत्तरकाशी में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत आज गंगोत्री विधानसभा पहुंचे।जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

देर सांय उत्तरकाशी पहुंचे रणजीत रावत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता ताम्बाखानी गेट से शहर के बीच पैदल यात्रा कर “सुमन सभागार” में पहुंचे जहां कार्यकर्ता बैठक कर मिशन 2022 के लिए कई अहम मसलों पर चर्चा की गई। कार्यकारी अध्यक्ष ने 2022 विधानसभा चुनाव फतेह को कार्यकर्ताओं को कई अहम टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है , महंगाई, बेरोजगारी से बेहाल जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है ओर निश्चित तौर पर 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है जिसकी बानगी में गंगोत्री विधानसभा में रात्रि के समय भी लोगों के अंदर दिख रहा उत्साह बता रहा है।

उन्होंने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की लोकप्रियता ओर कार्यशैली से मिल रहे जनसमर्थन की जमकर प्रशंसा की।


पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्यकर्ताओं के जोश के लिए सबका धन्यवाद किया।
इस दौरान अनेक लोग भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर पूर्व विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए।
कांग्रेस में सम्मिलित होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पाव भगत सिंह रावत, बसपा छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित हुए पपेंद्र नेगी, प्रधान चिणाखोली महेश नौटियाल, पूर्व सैनिक बहादुर सिंह नेगी, सेवानिवृत कर्मी पूर्णानंद बलूनी शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, प्रदेश महामंत्री पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, कमल सिंह रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मिनान, प्रदेश उपाध्यक्ष बचन लाल घलवान, युवा कांग्रेस के मनीष राणा NSUI के सुधीश पंवार सहित पार्टी के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.