देहरादून
बुधवार को प्रहलाद जोशी, केंद्रीय मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पूरे देश के ऊर्जा मन्त्रियों सहित बिजली वितरण कंपनियों के प्रबन्ध निदेशकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ VC के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में पूरे देश में 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य मार्च 2027 तक पूरा किए जाने हेतु इस योजना के लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे देश में ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सेवा-सेतु शिवरों के आयोजन आगामी 1 माह में किए जाने हेतु निर्देशित किया।
यद्यपि की इन सेवा-सेतु शिवरों का आयोजन आगामी 1 माह में देश भर में किया जाना प्रस्तावित किया गया है अपितु कि आगामी 5, 6 एवं 7 अक्टूबर, 2026 को वृहद रूप से सेवा-सेतु शिवरों का आयोजन किया जाना है। योजना की नोडल एजेंसी REC Limited एक पोर्टल तैयार कर रही है जिसमे सभी प्रदेश अपने-अपने यहाँ आयोजित होने वाले सेवा शिवरों की Live वीडियो, छायाचित्र एवं प्रगति प्रदर्शित करंगे।
केंद्रीय मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू हीने से आज तक देशभर में लगभग 57 लाख सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इन 57 लाख उपभोक्ताओं में से लगभग 19 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं तथा शेष उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में व्यापक कमी आई है। ज्ञातव्य हो की उत्तराखंड राज्य 1,08,140 सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना के साथ पीएम सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में है।
यू.पी.सी.एल. की ओर से VC बैठक में प्रबंध निदेशक, पी.सी. ध्यानी द्वारा मिदेशक (वितरण एवं परियोजना), एम.आर.आर्य तथा मुख्य अभियंता एवं नोडल अधिकारी सोलर,आशीष अरोड़ा सहित प्रतिभाग किया गया। बैठक के पश्चात् ध्यानी द्वारा शिविरों के सफल आयोयन हेतु अपने अधिकारियो से वृहद रूप से चर्चा की गई।

