पीएम के मन की बात का टैग वोकल फॉर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प….सीएम त्रिवेंद्र – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पीएम के मन की बात का टैग वोकल फॉर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प….सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ ही प्रदर्श भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सुना

कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हम सभी के अभिभावक हैं। उनकी मन की बात हम सभी के दिलों को छूती है। 26 जनवरी जैसे पवित्र दिन लालकिले में हुई घटना से सभी देशवासी स्तब्ध हैं। हमें अब नयी आशा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आगे ले जाना है। हमने कोविड-19 के खिलाफ लम्बी लङाई लङी है। यह प्रधानमंत्री का कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व है जिसके कारण आज पूरी दुनिया भारत से प्रेरणा ले रही है।

वैक्सीनैशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया है। हमने कल ही कैबिनेट में इस पर निर्णय भी लिया है। वोकल फॉर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प है।

वहीं दुसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को समर्पित जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता उसके लिए चिंतन केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ही नहीं राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने आज पार्षद मीनाक्षी मौर्य के गांधी ग्राम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का प्रथम व्यक्ति हो या किसी ग्राम का अंतिम व्यक्ति प्रधानमंत्री विभिन्न संचार माध्यमों एवं व्यक्तिगत रूप से सभी से संपर्क रखते हैं देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने न सिर्फ भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को निखारा है वरन विकास के नए आयामों को छूकर भारतीय परिवारों के रहन-सहन के स्तर को भी ऊंचा किया है।

ममहानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने हेतु व्यवस्था की गई।इसके साथ ही राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक हरबंस कपूर , रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, रेशम फेडरेशन के चेयरमैन अजीत चौधरी ने अपने अपने आवास प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने फरीदाबाद में, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने कारगी चौक स्थित पार्षद कार्यालय पर, पार्षद सतीश कश्यप ने वार्ड 78 शक्ति केंद्र प्रमुख नाथीराम दीवान के आवास पर ,महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने दिल्ली यात्रा करते हुए अपने वाहन में, महानगर महिला मोर्चा ने अंबेडकर मंडल मै, महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड पर ,अल्पसंख्यक मोर्चा ने अध्यक्ष जावेद आलम के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के 2021 के प्रथम “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

मन की बात को सुनने वालों में प्रमुख कार्यकर्ताओं में अनंत सागर, बचन सिंह चौहान, राजपाल पयाल, शशि जोशी , नवीन नौटियाल, महेश डोभाल, भुवनेश कुकरेती, शुभम तिवारी , लच्छू गुप्ता, भानु पंचोली, ओम प्रकाश, देव लाल, रोहित मौर्य, आशीष बलूनी, भीमसेन मौर्य, इसराइल मलिक, कौशलेंद्र सिंह, संजीव सिंघल ,राजाराम, मनीष भट्ट ,गौरव बूढ़ाकोटी, देवीदयाल रावत, कमली भट्ट, पूनम शर्मा, सर्वेश्वरी थपलियाल ,इंदु पुंडीर, वैजयंती माला, शांति उनियाल , रजनी तड़ियाल आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.