निर्भीक और निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस ने आमजन में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने बनाए रखने हेतु किया फ्लैग मार्च – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

निर्भीक और निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस ने आमजन में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने बनाए रखने हेतु किया फ्लैग मार्च

देहरादून

आगामी लोक सभा चुनाव के चलते दून पुलिस ने कमर कस ली है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से बुधवार को पटेलनगर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा बंजारावाला, चांचक, मुस्लिम कॉलोनी, कारगी ग्रांट, लोहिया नगर, ब्राह्मणवाला आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देने के साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *