प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक हैं…बाबा हरदेव सिंह महाराज

देहरादून

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह द्वारा कहे गए स्वर्णिम शब्द प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक हैं।

इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है। इस कल्याणकारी गतिविधि में मेगा वृक्षारोपण अभियान,रक्तदान, शिविर स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएं और पर्यावरण जैसे मुद्दे जागरूकता अभियान का हिस्सा रहे हैं ।

मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं सतगुरु माता के निर्देशन में निरंतर भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जारी रखी जा रही है।

ज्ञात रहे 2021 के माह में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन आशीर्वाद से निरंकारी मिशन ने वन नेस वन नामक एक मेगा परियोजना का आरंभ किया था। जिसमे कि भारतवर्ष के लगभग 317 स्थानों पर 1.30 लाख पौधों का रोपण किया गया। 2022 के दूसरे चरण में 403 स्थानों पर 1.65 लाख बच्चों के माध्यम से संख्या पहुंची। इसी परियोजना के तीसरे चरण में संपूर्ण भारत वर्ष के 500 से अधिक स्थानों पर आज इस अभियान का आयोजन किया गया l

इस श्रृंखला में रविवार को सहस्त्रधारा रोड पर हिम ज्योति स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्थानीय संयोजक नरेश विरमानी एवं ज़ोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के दिशा निर्देश में लगभग 100 वृक्षों का रोपण हुआ जिसमें अर्जुन, आंवला एवं हड़बहेड़ा के मेडिसिनल पौधे लगाए गए। इस अभियान में अनेकों समाजसेवियों एवं अतिथियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.