झपटा गुलदार स्कूटी सवार दोनो घायल पहुंचे अस्पताल,दो में एक पुलिसकर्मी बताया गया – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

झपटा गुलदार स्कूटी सवार दोनो घायल पहुंचे अस्पताल,दो में एक पुलिसकर्मी बताया गया

देहरादून/श्रीनगर

श्रीनगर शहरी क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है, बीते दिनों गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर श्रीयंत्र टापू के पास दो लोगों पर गुलदार झपटा और दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के उपरांत गुलदार जंगल में भाग गया।

घायलों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति स्कूटी से जा रहा था तभी घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया हमले में दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी है और उनका निकट के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *