प्रदेश कांग्रेस ने सादगी से मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

प्रदेश कांग्रेस ने सादगी से मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसजनों राहुल गांधी के जन्म दिन को मनाया सादगी पूर्ण ढंग से। रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के साथ ही जरूरतमंदों को किया खाद्यान्न, सैनिटाइजर, मास्क, फल आदि का वितरण।

आज उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह के आह्रवान पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस को सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए कांग्रेसजनों ने जरूरतमंदों को मास्क, सेनिटाइजर, खाद्यान्न एवं फल वितरण किया गया।

इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में राजकीय दून मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों की देखरेख में निःशुल्क रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रीतम सिह ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए जिससे पूरा देश दुःखी है। हम सब कांग्रेसजन गलवांन घाटी में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झडप में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर दुःख प्रकट करते हुए जवानों के अदम्य साहस और योगदान की सराहना करते हुए देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हैं तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तिलक रोड़ स्थित बाल बनिता आश्रम पहुंच कर अनाथ बच्चों को भोजन, फल वितरण किया। तत्पश्चात रायपुर विधानसभा क्षेत्र के आमवाला रायपुर रोड,रोटरी कुष्ठ आश्रम, किददूवाला, कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कालिन्दी एन्क्लेव तथा मसूरी विधानसभा में जरूरतमंदों को खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर, फल आदि का वितरण कर राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया। तत्पश्चात राजीव गांधी सामुदायिक भवन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रदेश महामंत्री ताहिर अली, हरिकृष्ण भट्ट, विनोद धनोशी, राहुल रौबिन, अमन सिंह, सौरभ, आदर्श सूद, दिनकर, हर्ष शंकर, हरजोत सिंह, अमित, विजय चन्द्र, अम्बर खण्डूरी, महेश जोशी, मोहित रतूड़ी, सौरभ, हरप्रीत सिंह आदि शामिल थे। रक्तदान शिविर में राजकीय दून मेडिकल काॅलेज के डाॅ0 मीनाली राजत, दीपक राज, आशीष खाली, अनिता सकलानी, विजय नेगी, चन्द्रमोहन बिष्ट आदि ने अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विशेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चोधरी, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, शांति रावत, मंजुला तोमर, गरिमा दसौनी, नवीन पयाल, कमरखान, विकास नेगी, अभिषेक सिंह, अजय नेगी, संदीप चमोली, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, महन्त विनय सारस्वत, शिव मोहन मिश्रा, राजेश चमोली, सूर्यप्रताप सिंह राणा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, विजय रतूड़ी मोन्टी, पुष्कर सारस्वत, अविनाश मणि, अजय रावत, आशीष सक्सेना, संदीप कुमार, देवेन्द्र सती, शोभाराम, आनन्द बहुगुणा, दीप बोहरा, भरत शर्मा, राजेन्द्र चाौहान, लाखीराम बिजलवाण, सुलेमान अली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.