चुनाव ड्यूटी से लौट रहे 4 लोगो मे प्राचार्य की मौत,3 घायल

द्वहराडून/पौड़ी

 

विधानसभा चुनाव ड्यूटी संपादित कर घर वापस लौट रहे प्राचार्य की मौत और 3 शिक्षक घायल अवस्था मे मिले।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह 7 बजे देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर कार 200 मीटर गहरे खाई में गिरने से हुई जिस कार में चार व्यक्ति सवार थे।

उन्हें 108 एंबुलेंस से तत्काल जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। मौके पर ही प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 व्यक्तियों को तत्काल रूप से पौड़ी चिकित्सालय से देहरादून रेफर किया गया।

 

राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी बनगढस्यूं की रिपोर्ट के अनुसार गाड़ी बेहद गहराई में गिरी थी,जिसके कारण उन्हें वहां से निकालने और बचाव में समय लग गया। रणबीर सिंह नेगी जनता इंटर कॉलेज बुधौली में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे और उनको अपने विनोदी एवम शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके अचानक हुए निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है ।

 

दुर्घटना में मृतक व्यक्ति

1. रणवीर सिंह नेगी, पुत्र. त्रिलोंक सिंह, उम्र 50 साल, निवासी भानियावाला देहरादून थे।

 

जबकि कार दुर्घटना में घायल 3 व्यक्तियों में जय सिंह रावत, पुत्र रणजीत सिंह उम्र (54),सुमन विहार, बापूग्राम ऋषिकेश, सुरेन्द्र सिंह रावत(54) पुत्र भोला राम, निवासी हाथीबड़कला देहरादून,

व नरेंद्रगुंसाई (45), पुत्र आनंद सिंह निवासी विकासनगर देहरादून थे।

 

पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार सोमवार को विधानसभा मतदान संपन्न होने के बाद मतदान कर्मियों ने देर रात 11 बजे ईवीएम जमा कराईं थी। जिसके बाद वे सभी मंगलवार सुबह 5:30 पर अपने वाहन से अपने घर देहरादून को रवाना हो गए थे।

 

जिलाधिकारी पौड़ी ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर खोलाचोरी के पास भटकोट में मतदान कर्मियों की कार करीब दो सौ फुट गहरे खड्ड में गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 50 साल के रणवीर सिंह नेगी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं जय सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत और नरेंद्र गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दो घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.