उत्तराखण्ड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे आज परेड ग्राउंड में दोपहर 2:30 पर पुष्कर धामी

देहरादून

आखिरकार जनता के दिल की आवाज को दिया भाजपा ने समर्थन शहीदों को नमन करते हुए हमने भी यही बात कही थी जिस पर ऊँगली रखते हुए मोदी टीम ने अपनी स्टैम्प लगाई है।

यानी अब 11 वे सीएम की शपथ लेने वाले युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखण्ड का 12 वां मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला है। मात्र 46 वर्ष के उत्तराखण्ड के 12 वें युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं पुष्कर सिंह धामी जिन्होंने पिथोरागढ़ में 16 सितम्बर 1975 को जन्म लिया। बताते चलें कि धामी एक पूर्व सैनिक परिवार के पुत्र हैं इनके पिता शेर सिंह धामी पूर्व सैनिक रह चुके हैं, माता श्रीमती बिशना देवी और पत्नी श्रीमती गीता धामी गृहणी है। इनके दो पुत्र दिवाकर , प्रभाकर अभी स्कूली शिक्षा में व्यस्त हैं।

शैक्षणिक जीवन की बात की जाए तो इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) स्नातक (BA),वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) भी किये हैं।

धामी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक रहे संघ 32 वर्ष की आयु में विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता रहे,उत्तर प्रदेश में 10 साल तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)के लिए काम किया। वही धामी उत्तराखण्ड बन जाने के बाद लगातार दो बार 2002 से 2008 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा,प्रदेश अध्यक्ष रहे।

राज्य बन जाने के बाद 2001 से 2002 में मुख्यमंत्री के
विशेष कार्याधिकारी रहे। फिर 2010 से 2012 तक
राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति में रहें
2016 से अब तक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 2012 से 2017,2017 से 2022 तक अपने गृह खटीमा से भाजपा के विधायक बने।

वर्तमान में 11 वें और अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री है जो अब 12 वें सीएम बन जाएंगे। आज ही लगभग 230 बजे दोपहर शपथ ग्रहण कार्यक्रम होने वाला है जिसमे पीएम मोदी के साथ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के भी भाग लिए जाने की बात हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.