देहरादून
रायबरेली सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कालीमंदिर तपोवन में माता का आशीर्वाद लिया सद्भावना एवं जनकल्याण भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय गणेश गोदियाल की गरिमामयी उपस्थिति तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर माँ काली कि पूजा अर्चना कर भोग लगाकर आशीर्वाद लिया इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं जूस वितरण किया गया तथा समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी जी आज देश में सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र, समानता और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सबसे सशक्त आवाज़ बनकर उभरे हैं। उन्होंने सदैव किसान, मजदूर, युवा, महिला, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उनके जन्मदिवस को जनसेवा के माध्यम से मनाना उनके विचारों एवं संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है।
विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और न्याय पहुंचाना है। इसी सोच के अनुरूप आज का यह जनकल्याण भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीन त्यागी, नगर निगम पार्षद महेंद्र सिंह रावत , रायपुर विधानसभा बीएलए प्रथम सतेन्द्र पंवार , अश्वनी बहुगुणा , विनीत डोभाल , नगर निगम पार्षद अमित भंडारी एवं रॉबिन त्यागी , अनिल उनियाल , ललित थपलियाल , विक्टर थॉमस , युवा कांग्रेस देहरादून महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अर्पित राठी , पार्षद प्रत्याशी शुभम चौहान एवं अभिनव बिष्ट , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी सिद्धार्थ अग्रवाल , एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश बसेड़ा, रायपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना, एनएसयूआई देहरादून महानगर उपाध्यक्ष नितिन नेगी , NSUI रायपुर विधानसभा अध्यक्ष बकुल माखीजा , ब्लॉक अध्यक्ष रक्षित नेगी एवं यश नेगी, मयंक रावत, सौरभ सेमवाल, अभिनव क़फ़लिया एवं दक्ष रावत जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
