देहरादून
60 वर्षीय रमन प्रसाद गोस्वामी मां डाट काली मंदिर के नौवें महंत का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से दून में शोक की लहर दौड़ पड़ी। देर रात उनका दी स्थिति अस्पताल से पार्थिव शरीर सुभाषनगर स्थित उनके घर पहुंच हु।
इस अवसर पर गौरव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को हरिद्वार के कनखल घाट पर ले जाया जायेगा। उनकी अंतिमयात्रा लगभग 10 बजे उनके पैतृक निवास स्थान से शुरू होगी।

बताता चलें कि प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का बुधवार शाम 60 वर्ष का आयु में निधन हुआ है। महंत सवा दो साल से गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। बुधवार को अचानक दिल्ली में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी उनके अनुयायि बेहद दुखी हैं। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाट काली मंदिर में विशेष पूजा की थी। जिसमें उत्तराखंड के सीएम ने भीं शिरकत की थी।