देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में भाजपा सरकार तीर्थ पुरोहितों को तथा प्रदेष की जनता को गुमराह कर रही है…,विधायक नीरज शर्मा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में भाजपा सरकार तीर्थ पुरोहितों को तथा प्रदेष की जनता को गुमराह कर रही है…,विधायक नीरज शर्मा

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता को फरीदाबाद के विधायक पंडित नीरज शर्मा ने सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने प्रदेष की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में भाजपा सरकार तीर्थ पुरोहितों को तथा प्रदेष की जनता को गुमराह कर रही है। देव स्थानम बोर्ड का गठन करके देवस्थानम बोर्ड से सम्बन्धित तीर्थ पुरोहितों के हितो पर कुठाराघात करने का काम किया है। विधायक प. नीरज शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेष सरकार से देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की है।

विधायक प. नीरज शर्मा ने बताता कि धर्म के नाम पर राजनीतिक पार्टी ही अब प्रदेश में धर्मस्थानों से जुडे़ हुए लोगो की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

विधायक प. नीरज शर्मा ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी उपलब्धि है कि उसने दस साल के अपने शासन काल में आठ मुख्यमंत्री देने का काम किया है और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार है।

संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है सरकार ने पांच वर्षों में बेरोजगारों को छलने व ठगने का काम किया है। रोजगार देना तो दूर जो लोग रोजगार से जुडे हुय थे उनको भी सरकार ने रोजगार छिनने का काम किया है। प्रदेश में आज भी हजारों बेरोजगार रोजगार के लिए तड़प रहे हैं।

पत्रकार वर्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेष प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महेष जोषी, शान्ति रावत, युवा नेता पुष्कर सारस्वत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.