राहत…उत्तराखण्ड मे शनिवार को मिले 164 नए मामले, जबकि 272 लोग डिस्चार्ज हुए वहीं ब्लैक फंगस के 3 केस मिले

देहरादून

पर्वतीय प्रदेश उत्तराखण्ड में शनिवार को भी कोरोना और ब्लैक फंगस की भी जल्द ही घर वापसी तय नज़र आई।

पिछले 24 घंटे में 164 नए मामले आये सामने,जबकि 272 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं ब्लेक फंगस के 3 केस मिले,किसी की मृत्यु नही हुई और 6 मरीज डिस्चार्ज हुए ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य में कोरोना के 164 नए मामले सामने आए और 272 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

अब प्रदेश में 2,510 एक्टिव केस का आंकड़ा है।हालांकि रिकवरी रेट 95.46℅ से अधिक हो गया है।

जबकि अगर प्रदेश के नए मरीजो की जिलावार बात क़ी जाये तो पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 07, बागेश्वर में 04, चमोली में 05,चंपावत में 04, देहरादून में 41, हरिद्वार में 21, नैनीताल में 17, पौड़ी में 04, पिथौरागढ़ में 40, रूद्रप्रयाग 07, टिहरी में 06, यूएसनगर में 05, उत्तरकाशी जिले में 03 नए मामले मिले।

वहीं ब्लेक फंग्स के नए केस 03 मिले,किसी की भी मृत्यु नही हुई और 6 को डिस्चार्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *