यमनोत्री मार्ग पर सोमवार को नौकैंची में हुए बड़े भूस्खलन में दो शव मिलने के बाद प्रातःकाल से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान,डीएम मौके पर पहुंचे – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

यमनोत्री मार्ग पर सोमवार को नौकैंची में हुए बड़े भूस्खलन में दो शव मिलने के बाद प्रातःकाल से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान,डीएम मौके पर पहुंचे

देहरादून/बड़कोट

मंगलवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन वाली जगह नौ कैंची पर रेस्क्यू एजेंसियों ने प्रातः 6ः30 बजे से पुनः खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है। यात्रियों को आवागमन हेतु फिलहाल रोका गया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है। डीएम उत्तरकाशी भी मौके पर् पहुंच गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कल सोमवार की शाम करीब चार बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंड स्लाइड में कुछ यात्री दब गए थे। रेस्क्यू टीमों ने कल शाम को मलबे से दो शव बरामद किए थे।

जबकि, एक घायल का रेस्क्यू किया था। अभी भी एक व्यक्ति और एक बच्चा लापता बताया जा रहा है।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दल राहत एवं बचाव कार्यों मे जुटे हैं। सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार मौके पर रेस्क्यू को लीड कर रहे हैं।

मृतक

1. हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश उम्र 47 वर्ष, निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

2. ख्याति पुत्री हरिशंकर उम्र 09 निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

घायल…

रसिक भाई पुत्र वसराम भाई निवासी 216 त्रिपाठी निवास निकट प्रतापनगर वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र।

गुमशुदा

1. भाविका शर्मा पुत्री जॉय शर्मा उम्र 11 वर्ष निवासी कृष्णा विहार नई दिल्ली।

2. कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई उम्र 35 वर्ष।

वहीं दूसरी ओर भूस्खलन का स्थलीय जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जानकीचट्टी पहुंच गए है।

जिलाधिकारी ने जियोलॉजिस्ट की टीम को तत्काल निरीक्षण करने व भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये है।

लोनिवि के जियोलॉजिस्ट भी जानकीचट्टी पहुंच चुके हैं । लोनिवि के अभियंता और जियोलॉजिस्ट से जिलाधिकारी द्वारा घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *