रूद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रा मार्ग में मोटे पैसों में नेपाल से आए लोगो से लगभग 5 लाख की अवैध शराब की बरामद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

रूद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रा मार्ग में मोटे पैसों में नेपाल से आए लोगो से लगभग 5 लाख की अवैध शराब की बरामद

देहरादून/रूद्रप्रयाग

इन दिनों चारधाम यात्रा में यात्रा पड़ावों पर शराब पहुंचने की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने गम्भीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों व जिले की एसओजी को शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये।

एसओजी प्रभारी मनोज नेगी तथा कांस्टेबल रविन्द्र रावत ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काकड़ागाड़ क्षेत्र में 02 नेपाली मूल के व्यक्तियों को 04 पेटी (48 बोतल) अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 नेपाली मूल के व्यक्तियों को उनके अलग-अलग ट्राली बैग में 30 बोतल शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। इन दोनों मामलों में थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं,

अभियुक्तों ने प्रारम्भिक पूछताछ के आधार पर बताया गया है कि इनके द्वारा ले जायी जा रही इस शराब को यात्रा मार्ग पर ऊॅंचे दामों में बेचा जाना था, परन्तु पुलिस के आगे इनकी एक न चल सकी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण..

1- सुभाष बुड़ा पुत्र भक्त बुड़ा (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम पातारासी, थाना लासी, जिला जुमला, नेपाल हाल पता गौरीकुण्ड जीएमवीएन के समीप नेपालियों का डेरा।

2- सूरज बुड़ा पुत्र लोकेन्द्र बुड़ा (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम पातारासी, थाना लासी, जिला जुमला, नेपाल हाल पता गौरीकुण्ड जीएमवीएन के समीप नेपालियों का डेरा।

3- कोश बहादुर पुत्र ज्ञान बहादुर (उम्र 20 वर्ष) निवासी वार्ड नम्बर 03, गोछाबाड़ा, थाना थिरपू, जिला कालीकोट, नेपाल, हाल पता सोनप्रयाग

4- अर्जुन बहादुर पुत्र विक्रम बहादुर (उम्र 21 वर्ष) निवासी वार्ड नम्बर 14 ग्राम चामकोटी, थाना दुरसी, जिला कालीकोट, नेपाल हाल पता सोनप्रयाग।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है। प्रचलित यात्रा अवधि में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कुल 19 अभियोग पंजीकृत कर 728 बोतल अवैध शराब की बरामदगी की गयी है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 4,73,200 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *