दुखद…अलमोड़ा के पास गिरी बस 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर, सीएम धामी ने लिया संज्ञान मृतकों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख का मुआवजा, ARTO निलंबित करने के दिए निर्देश – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दुखद…अलमोड़ा के पास गिरी बस 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर, सीएम धामी ने लिया संज्ञान मृतकों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख का मुआवजा, ARTO निलंबित करने के दिए निर्देश

देहरादून/अल्मोड़ा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा में मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर जाने से दर्दनाक हादसे में लगभग 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए ARTO को निलंबित कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को 1- 1 लाख मुआवजा देने को निर्देश दिए हैं

जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 24 से जायदा लोगों की मौत होने की बात की जा रही है। जबकि कई लोग घायल हैं।

शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के नाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि अभी तक 22 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। अभी भी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। SDRF और पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार होने की जानकारी मिल रही है हालांकि यात्री बस 42 सीटर बताई गई है। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके पर पहुंच चुके है, सल्ट पुलिस मौके पर है, SDRF की टीम भी मौके पहुंच गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश के साथ ही डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए।

एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

हालांकि बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस 13 मार्च 2009 को पौड़ी आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हुई थी।

फिलहाल बस के कागज ओके बताए जा रहे हैं। चालक समेत 43 सीट में पास है बस, टैक्स इसी 31 अक्टूबर को खत्म जरूर हुआ है, लेकिन टैक्स जमा करने के लिए 15 दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *