दुःखद…दिल्ली से पौड़ी चले बूढ़ाकोटि परिवार की दीवाली बदल गयी शोक में

देहरादुन/पौड़ी

बुढाकोटी परिवार की दीवाली बदल गयी शोक में

शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे के करीब दिल्ली से आ रही इनोवा कार DL ICAA 7830 जो दुगड्डा से 5km आगे गुमखाल पौड़ी मार्ग पर खाई में दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

जिस पर कोटद्वार स्थित SDRF टीम रेस्कयू हेतु टीम हेड कॉन्स्टेबल गब्बर सिंह के नेतृत्व में तत्काल उपकरणो समेत घटना स्थल पर पहुंची।

घटना में एक व्यक्ति मृत, एक महिला सहित दो व्यक्ति गम्भीर घायल हुए जबकि चार व्यक्तियों को सामान्य चोटे लगी थी, गम्भीर घायलों को एम्बुलेंस तथा सामान्य घायलों को SDRF द्वारा अपने वाहन से कोटद्वार चिकित्सालय भेजा गया।

जिनमे अशोक कुमार पुत्र केशवानंद बुडाकोटी (41),श्रीमती रजनी देवी पत्नी अनिल बुडाकोटी (45),रमेश बुडाकोटी पुत्र महेशा नन्द बुडाकोटी( 42),प्रशांत बुडाकोटी पुत्र चंद्रप्रकाश बुडाकोटी (30),
सूरज बुडाकोटी पुत्र राधेश्याम बुडाकोटी(29),नीरज नेगी पुत्र जयपाल नेगी (25) शामिल थे।
सभी निवासी ग्राम चरगाड़,पट्टी किमगड़ीगाड़, पोखड़ा ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल के थे । इसके साथ ही मृतक अनिल बुडाकोटी पुत्र स्व0 केशवानंद बुडाकोटी उम्र 50 वर्ष के शव को टीम द्वारा बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया। मोके पर बताया गया कि ये सभी लोग दिल्ली से अपने घर ग्राम चरगाड़, श्रीकोट ब्लॉक पोखड़ा पौड़ी गढ़वाल आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *