मस्तराम गंगा घाट पर गंगा में डूबे युवक की तलाश पूरी, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मस्तराम गंगा घाट पर गंगा में डूबे युवक की तलाश पूरी, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

देहरादून/ऋषिकेश

बुधवार को थाना लक्ष्मण झूला से सूचना प्राप्त हुई कि मस्तराम घाट के पास एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की घटना हुई है।

सूचना पर पोस्ट ढलवाला से एसडीआरएफ टीम, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा डूबे हुए व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया गया।

बरामद व्यक्ति की पहचान सूरज सिंह (पुत्र माधव सिंह), निवासी पट्टी बौर मल्ला, जनपद अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड के रूप में हुई है।

शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *