देहरादून
वरिष्ठ नागरिक जन समिति, वाणी विहार, रायपुर ने राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ता रवीन्द्र जुगरान को राज्य हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर उनका नागरिक अभिनंदन किया। उक्त कार्यक्रम स्वाधीनता सैनानी व राष्ट्रीय धारा के प्रमुख कवि श्रीराम शर्मा प्रेम के आवास धरोहर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद हुकुम सिंह गड़िया जी ने की व संचालन समिती के महामंत्री पीताम्बर लोहनी ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में शामिल जनकवि डा.अतुल शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में जन कवि डा.अतुल शर्मा ने कहा कि राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता रवीन्द्र जुगरान वर्तमान दौर की राजनीति में शुचिता, पारदर्शीता, ईमानदारी, संघर्ष, जन सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता जवाबदेही व मुखर प्रखर बेखौफ आवाज के प्रतीक हैं जिनसे उत्तराखण्ड की जनता-जनार्दन को बहुत उम्मीद है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष व अन्य उपस्थित वक्ताओं ने कहा की रवीन्द्र जुगरान विगत 37 वर्षों से राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एक्टिविस्ट के रूप में अपने छात्र राजनीति के लिए सक्रिय हैं जिनके लिए राज्य हित व जन सरोकार सर्वोच्च प्राथमिकता हैं उत्तराखण्ड के हितों के लिए लगातार संघर्षरत रवीन्द्र जुगरान अपने 37 वर्षों में लगभग 18 बार जेल गये जिसमें बरेली सेंट्रल जेल व मैनपुरी जेल भी है।
रवीन्द्र जुगरान की जनहित व राज्य हित के लिए प्रतिबद्धता का प्रमाण है की उन्होने सुप्रीम कोर्ट, उत्तराखण्ड हाई कोर्ट व इलाहाबाद हाई कोर्ट में लगभग 27 जनहित याचिका दायर की जिसमें वे हर बार सफल हुए। उपस्थित अन्य महानुभवो में लेखिका सुश्री रंजना शर्मा व कहानीकार रेखा शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र नौटियाल नंदन सिंह नेगी उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन कारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिह नेगी, नसीम परवाना व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति ने रवीन्द्र जुगरान का शाल उड़ाकर, माला पहनाकर व सम्मान पत्र प्रेषित कर उनको सम्मानित किया।