सीनियर आइएएस सेमवाल ब्रेन हेमरेज के बाद हॉस्पिटल में एडमिट, सीएम धामी ने की मुलाकात,नए आबकारी आयुक्त बने प्रशांत आर्य – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीनियर आइएएस सेमवाल ब्रेन हेमरेज के बाद हॉस्पिटल में एडमिट, सीएम धामी ने की मुलाकात,नए आबकारी आयुक्त बने प्रशांत आर्य

देहरादून

राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी हरिचन्द्र सेमवाल को ब्रेन हेमरेज के बाद उनको अस्पताल में एडमिट किया गया है। उनके सरकारी कार्य बाधित न हों इसके लिए उनके विभागों में कटौती की गई है। शासन ने नए आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य की नियुक्ति कर दी है।

मैक्स अस्पताल में भर्ती के बाद डॉक्टरों ने इसका खुलासा किया है। हालांकि परिजनों ने सेमवाल को मैक्स अस्पताल से अब बल्लूपुर के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह अस्पताल पहुंचकर आईएएस सेमवाल का हालचाल जाना है। साथ ही डॉक्टरों को आईएएस के इलाज को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी हरि चंद्र सेमवाल का स्वास्थ्य अचानक सोमवार को खराब हो गया। जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा तब वह मुख्यमंत्री दफ्तर के करीब थे। उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अफसरों को उन्हें उचित इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सेमवाल को मैक्स में भर्ती कराया गया। आज मंगलवार को मैक्स के डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज (ब्रेन स्टेम ब्लीड) की पुष्टि की गई है। मैक्स अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद अब वह सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें बोलने में दिक्कत महसूस हो रही है। हालांकि, वह इशारों में बात कर पा रहे हैं। यह राहत की बात है कि वह चेतन अवस्था में हैं। चिकित्सकों के मुताबिक सेमवाल को सामान्य स्थिति में आने में कुछ समय लग सकता है। मैक्स में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरि चंद्र सेमवाल का हाल जाना और चिकित्सा टीम को आवश्यक निर्देश जारी किए। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *