देहरादून
शुक्रवार को शिव सेना द्वारा देहरादून में शिवसेना की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय दून मेडिकल कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिवसेनिको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान शिविर से पूर्व शिवसैनिको को प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने स्थापना दिवस की बधाई दी एंव अपने सम्बोधन में कहा कि आज ही के दिन 19 जून 1966 को शिव सेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट मा॰ बाला साहेब ठाकरे जी ने शिवसेना की स्थापना मुम्बई के शिवाजी पार्क में कीं।
शिवसेना की स्थापना महाराष्ट्र के मज़दूर, मजलूमो एंव शोषित वर्ग के उत्थान के लिए की गयी, मुम्बई में लगाया ये बीज आज पूरे देश में एक वृध वृक्ष बन गया हैं। आज शिवसेना का नाम समाज सेवा में प्रमुखता से आता हैं।
दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शशि उपप्रेति एंव आशीष चंद्र ने सभी शिवसेनिको का आभार व्यक्त किया और कहा की शिव सेना समाज सेवा को एक मिसाल है।
रक्तदान करने वालों में जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, जितेंद्र निर्वाल, विशाल बेदी , अरविंद शर्मा, वासु परविंदा , विकास मल्होत्रा, किशन सिंघल, अभिनव बेदी, भूपेश पुरोहित , गोकुल परविंदा,हर्षित कुमार,कृष्ण कमल, विजय गुलाटी , रवि ग्रोवर , इंद्रेश सुनेजा, सार्थक गर्ग, श्रीजांश श्रीवास्तव, हार्दिक गर्ग,लालू सिंह, गौरव क्लोनी, हरजीत सिंह, शिवम् शर्मा , सोनू सिंह, आदेश चंदेल, जशन चंडोक, बॉबी सिंह , अमित बजाज , मोनू सिंह, गुलशन कुमार ,लक्की सिंह, शम्बू कुमार, गुरमुख , सौरभ क्लोनी , मोहित शर्मा, अजय सिंह, अमन कुमार , गुरविंदर सिंह, मोहिउदीन अहमद, आदी मौजूद रहे।
