श्री राम का चरित्र प्राणियों के लिए प्रेरणा,आज के परिवेश में भी उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए…आचार्य बिजेंद्र ममगाई – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

श्री राम का चरित्र प्राणियों के लिए प्रेरणा,आज के परिवेश में भी उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए…आचार्य बिजेंद्र ममगाई

देहरादून

शिव मन्दिर प्रबन्ध समिति कार्यकारिणी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला द्वारा आयोजित श्री राम कथा के द्वितीय दिवस में एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला क्षेत्र में शाम को आयोजित श्री राम कथा में व्यास आचार्य बिजेन्द्र प्रसाद ममगांई ने प्रभु श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेने की बात कही जिन्होंने अपने वचन को पुरा करने हेतु अपना सब कुछ त्याग दिया था। उन्होने कहा कि प्रभु श्री राम के जीवन के प्रत्येक चरण से प्राणी मात्र मर्यादित जीवन जीने की सीख ले सकता है। आज की कथा में व्यास ममगाई की बड़ी भावुक कथा का वर्णन बड़े ही सरल शब्दों में की गई कथा को सुनकर हजारों की संख्या में आए कथा प्रेमी भाव विभोर दिखे।

कथा के शुभारंभ के दौरान समिति अध्यक्ष टीटू प्रवीण त्यागी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा श्रवण से भक्तो को जीवन जिनकी प्रेरणा मिलती है। सभी भक्तो को कथा श्रवण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज कथा का दूसरा दिन था। कथा 28 मई तक चलेगी।

पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने श्रीराम के चरित्र को सबसे ऊपर है। श्री राम का नाम लेने मात्र से ही इंसान के बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं।

रविवार को कथा श्रवण के दौरान शिव मन्दिर प्रबन्ध समिति कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रवीन टीटू त्यागी,उपाध्यक्ष आनन्द त्यागी,उपाध्यक्ष अकबर सिंह नेगी ,सचिव राजीव शर्मा,संयुक्त सचिव जसवन्त जोनवाल, कोषाध्यक्ष नन्द किशोर वर्मा,लेखा निरीक्षक सन्तराम जायसवाल,कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य एनके सिंह,कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता के साथ आज की कथा में शामिल प्रमुख लोगो में अशोक वर्मा,उम्मेद सिंह बंगारी ,नन्दकिशोर वर्मा,सुखदेव शर्मा,सन्तराम जायसवाल ,ममता शर्मा ,प्रवेश त्यागी पार्षद, मूर्ति देवी त्यागी, टीकाराम पांडे,रानी कन्नोजिया,जानकी ठाकुर,सुशील वर्मा,गोकुल सिंह ,गुफ्तार विश्वकर्मा,विजय गुप्ता ,किशोर सिंह पंवार,राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा,पूनम त्यागी,संगीता वर्मा

,राधा वर्मा,निशान्त वर्मा ,कीर्ति वर्मा ,पुष्पा दोहरे ,सरोजिनी गैरोला आदि मौजूद थे।

इस दौरान कथा में सहयोगी संस्थाओ के रूप में श्री दुर्गा वाहिनी सोशल वेलफेयर सोसायटी,श्री शिव काँवड़ संघ एमडीडीए, देवभूमि सामाजिक जनविकास सांस्कृतिक संस्था एवं समस्त महिला संकीर्तन मण्डली एमडीडीए कॉलोनी आदि संस्थाएं सहयोगी की भूमिका में मोजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.