दीपावली पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़को पर उतरे एसएसपी दून, पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर किया उनका उत्साहवर्धन

देहरादून

दीपावली पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दीपावली के पर्व के अवसर पर व्यस्ततम चौराहों पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के ड्यूटी पॉइंट्स पर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी, साथ ही पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर उन्हें शाबासी देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए मौके पर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की तथा इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.