एसएसपी दून की रणनीति अपराधियो पर भारी,चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,4 शातिर पुलिस की गिरफ्त में – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

एसएसपी दून की रणनीति अपराधियो पर भारी,चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,4 शातिर पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून

7 अक्टूबर को वादी अरविंद सिंह पुत्र बृजमोहन निवासी पटेल नगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के भाई को स्कूटी से एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए उससे सोने की चैन तथा मोबाइल फ़ोन छीन लिया। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मु0अ0सं0- 746/2026, धारा- 115(2), 309(6),351(2),352 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना पटेल नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास

आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु संपूर्ण थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनाँक – 11/10/2026 को पुलिस टीम द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्कूटी पर सवार चार संदिग्ध युवकों को चेकिंग हेतु रोककर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपना नाम 1- हन्नान पुत्र फुरकान 2- अभिषेक पुत्र अमित 3- आरिफ पुत्र शाहिद 4- समीर पुत्र रईस बताया। उक्त व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से टूटी हुई सोने की चैन, नगदी व मोबाइल बरामद हुई। बरामद सामान के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा उक्त चैन व मोबाइल को दिनांक 07/10/2026 को गंगा सप्लायर के पास से एक व्यक्ति से छीनना बताया गया, जिस पर सभी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त की स्कूटी को सीज़ किया गया।

*पूछताछ का विवरण :-*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए उनके द्वारा दिनाँक 07/10/2026 को पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति, जो नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, को एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर उसकी चैन व मोबाइल छीन लिया, और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हमारे द्वारा उक्त चैन को बेचने का प्रयास किया गया था परंतु बिल न होने के कारण कोई भी सुनार चैन खरीदने को तैयार नहीं हुआ, जिस पर आईएसबीटी के पास एक राह चलते व्यक्ति को हमने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए उक्त चैन में से आधी चैन बेच दी तथा उससे प्राप्त पैसों को आपस में बांट लिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ का पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी तथा अभियुक्त अभिषेक का मारपीट व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है, अभियुक्तो के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- हन्नान पुत्र फुरकान निवासी ब्रह्मपुरी चौक के पास, थाना पटेल नगर, उम्र- 20 वर्ष

2- अभिषेक सिंह पुत्र अमित सिंह निवासी 15 टर्नर रोड, थाना पटेल नगर, उम्र- 19 वर्ष

3- आरिफ अली पुत्र शाहिद अली निवासी 5 शकुंतला एनक्लेव थाना पटेल नगर, उम्र- 31 वर्ष

4- समीर पुत्र रईस निवासी उत्तम कॉलोनी ब्राह्मण वाला, थाना पटेल नगर, उम्र – 24 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

1- घटना में छीनी गयी चेन

2- 34500/- रुपए नगद *(चैन का आधा हिस्सा बेचकर प्राप्त )*

3- घटना के छीना गया मोबाइल फोन ओप्पो

4- घटना के प्रयुक्त स्कूटी संख्या Uk 07 HE-7234 व संख्या UK 07 HH-1393,

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी

2- उ०नि० बलबीर सिंह रावत

3- हे०कां० हरेंद्र कुमार

4- कां० आजाद

5- का० पंकज रावत

6- कां० संदीप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *