राज्य आंदोलनकारी पूरन सिंह लिंगवाल की पुस्तक उत्तराखंड राज्य आंदोलन एक संचयन का विमोचन राज्य आंदोलन की यादों के उद्गारों के साथ हुआ सम्पन्न

देहरादून

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में “उत्तराखंड राज्य आंदोलन एक संचयन” पुस्तक का विमोचन किया गया।

 

विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अशोक वर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक एवं संकलनकर्ता पूरन सिंह लिंगवाल ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड राज्य का इतिहास जीवंत बनाये रखने में सहायक सिद्ध होगी।

 

कायर्क्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वालित करके किया गया।

 

जिसमे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के साथ सरिता गॉड, डॉ अतुल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, जगमोहन नेगी, पूरन सिंह लिंगवाल आदि ने शिरकत की।

 

उत्तराखंड राज्य आंदोलन को याद करते हुए सुरेंद्र सिंह सजवाण,जयदीप सकलानी, बीना बहुगुणा, प्रदीप डबराल, समर भंडारी , रामलाल खंडूरी, विक्रम भंडारी, डी एस गुसांईं आदि ने अपने विचार साझा किये।

 

इस मौके पर यतीश काला, गणेश डंगवाल,भानु रावत, पुष्पलता सिलमाना, धीरेन्द्र रावत, जब्बर सिह पॉवेल,के डी भारद्वाज, गौरव खंडूरी , गंभीर सिंह मेवाड़ , अरुणा थपलियाल , वेदानंद कोठारी, गंबीर सिंह मेवाड़ आदि बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.