प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोरोना से सम्बंधित कार्यो की जानकारी लेकर जरूरतमन्दों के बीच भी गुजारा समय

प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के माध्यम से चर्चा करते हुए प्रदेशभर में कोरोना महामारी की स्थिति की जानकारी ली तथा दूरभाष के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर जिलो की स्थिति का जायजा लिया।
बैठक के दौरान प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को उपलब्ध कराये जा रहे खाद्यान्न एवं राहत कार्यों की जिलेवार समीक्षा की तथा अपनी ओर से अवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही खाद्यान्न सामग्री, भोजन व्यवस्था की भी जानकारी दी गई।
इससे पूर्व प्रीतम सिंह ने रायपुर विधानसभा के नेहरू ग्राम आदर्श काॅलोनी में जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण किया।ओर फिर रायपुर स्थित राजीव गांधी स्पोर्टस स्टेडियम पहुंचकर उत्तराखण्ड से बाहर जाने वाले विभिन्न राज्यों के नागरिकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा यात्रियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने वहां उपस्थित अधिकारियों अपर जिलाधिकारी एवं सीओ ट्रैफिक के साथ ही चिकित्सकों से वार्ता कर यात्रा करने वाले लोगों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा यह भी जानकारी प्राप्त की कि अभी तक कितने लोगों को उत्तराखण्ड से बाहर भेजा गया है और कितने लोगों को वापस लाया जा चुका है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, अजय सिंह, पूर्व प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डाटा विश्लेशक दीवान सिंह तोमर, प्रदेश सचिव कमर खान ताबी, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली, भरत शर्मा, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.