अनंत नन्दा फाउण्डेशन और ग्राम पंचायत वांक के सहयोग से टैलेंट हंट कार्यक्रम जारी,बच्चों को तराशने का जिम्मा लिया फ़ाउंडेशन ने

देहरादून/चमोली

ग्राम वांक (उत्तराखंड)ग्रामीण अंचल के बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अनंत नन्दा फाउण्डेशन (ANNT NANDAS FOUNDATION) ने ग्राम वांक में ‘टैलेंट हंट’ (प्रतिभा खोज) कार्यक्रम का सफल शुभारंभ किया गया है।

इस महत्वाकांक्षी पहल में स्थानीय ग्राम पंचायत और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

वर्तमान में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गांव के 50+ बच्चे विभिन्न खेलों और शैक्षणिक गतिविधियों में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल को धरातल पर उतारने में ग्राम प्रधान राधा देवी और उनके पति मान सिंह का विशेष योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में गांव के बच्चों को यह सुनहरा अवसर मिल रहा है।

बच्चों को तराशने का जिम्मा स्वयं अनंत नन्दा फाउण्डेशन (ANNT NANDAS FOUNDATION) के फाउंडर व डायरेक्टर कलम सिंह बिष्ट ने संभाला हुआ है। बिष्ट एक पूर्व सैनिक (एक्स-सर्विसमैन), इंटरनेशनल अल्ट्रा ट्रेल रनर, गवर्नर अवॉर्डी, चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ (COAS) अवॉर्डी तथा GOC-in-C अवॉर्डी हैं। उनके विशाल अनुभवों का सीधा लाभ ग्रामीण बच्चों को मिल रहा है।

खेल, आत्मरक्षा और शिक्षा का अनूठा संगम

इस टैलेंट हंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को केवल खेलों तक सीमित न रखकर बहुआयामी प्रशिक्षण दिया जा रहा है…

# एथलेटिक्स व खेल: रनिंग, साइकिलिंग, बैडमिंटन, जैवलिन थ्रो (भाला फेंक), हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो।

# साहसिक व रक्षा कला: माउंटेनियरिंग (पर्वतारोहण), # बॉक्सिंग और सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा)।

# मानसिक व शैक्षणिक विकास: योगा, कंप्यूटर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Examinations), NDA, CDS, UPSC, AFMC और अग्निवीर की तैयारी।

कलम सिंह बिष्ट अपने पेंशन और दौड़ से जीती हुई, पुरस्कार राशि से चलाते हैं फाउण्डेशन।

काम सिंह ने इस मुहिम के साथ जुड़ने के लिए तन, मन और धन से सहयोग का आग्रह किया है। ताकि गांव के बच्चों और युवाओं को रोजगार की तलाश में भटकना ना पड़े और नशे से दूर रहकर खुद को परिवार और समाज को आगे बढ़ाने का काम किया जा सके।

गाँव के बुजुर्गों और युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि कलम सिंह बिष्ट जैसे सम्मानित व्यक्तित्व द्वारा बच्चों को गाइड करना गांव के लिए गर्व की बात है। फाउंडेशन का लक्ष्य इस टैलेंट हंट के जरिए भविष्य के अंतरराष्ट्रीय एथलीट, सेना और प्रशासनिक अधिकारी तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *