मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ का 223 वां 10 दिवसीय वार्षिकोत्सव 12 से 22 जुलाई को भंडारे के साथ होगा संपन्न,21 को होगा भव्य विशाल जागरण..महंत रमन गोस्वामी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ का 223 वां 10 दिवसीय वार्षिकोत्सव 12 से 22 जुलाई को भंडारे के साथ होगा संपन्न,21 को होगा भव्य विशाल जागरण..महंत रमन गोस्वामी

देहरादून
चैत्र मास की शुक्ल पंचमी को माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के 223 वे वार्षिकोत्सव की तिथि निर्धारित हो गई है।
इस शुभ अवसर पर महंत रमन प्रसाद गोस्वामी एंव हेमलता गोस्वामी के पावन सानिध्य में आगामी मंदिर के 223 वे वार्षिकोत्सव की शुभ तिथि पूजा अर्चना के साथ तय हुई।
इस अवसर पर महंत के सुपुत्र शुभम गोस्वामी एंव संयम गोस्वामी ने सयुक्त रूप से तिथि की घोषणा की, उन्होंने बताया कि माता रानी का वार्षिकोत्सव आगामी 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को भैरव पूजन से प्रारंभ होगा,उसी क्रम में 13 जुलाई दिन सोमवार को शिव पूजन, 14 जुलाई दिन मंगलवार को सुंदरकांड, 16 जुलाई दिन वीरवार को नगर परिक्रमा एंव झंडा पूजन, 21 जुलाई दिन मंगलवार ( आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी ) को माता रानी का भव्य जागरण एंव 22 जुलाई दिन बुधवार को माता रानी का हवन व विशाल भंडारे के साथ संपूर्ण होगा।
मंदिर के सेवादार गौरव कुमार ने बताया कि 223 वे वार्षिकोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया जाएगा, जिसमे की देश विदेश से माता रानी के भक्त माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने आयेंगे।

पूजा अर्चना आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, आचार्य विजेंद्र थपलियाल, आचार्य शिवांग थपलियाल द्वारा की गई।
इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल( टीटू भाई ), नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार, श्रवण वर्मा, गौतम प्रजापति, अश्वनी अग्रवाल, विक्की खत्री, सूरज शर्मा, नीरज गोस्वामी, श्लोक गोस्वामी, सुनील आहुजा, राम पद जना, अनूप बंगा, गिरधारी लाल माटा, राजेश वालिया, अनुज कंबोज, अरुण कुमार, अनुज सैनी, सोनल अग्रवाल, होरीलाल, योगेन्द्र सिंह, अंशुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, सागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *