कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ कोरोना की लड़ाई लड़ रहा है और भाजपा ने उनको अपने हाल पर छोड़ दिया है..प्रीतम सिंह

देहरादून/ऋषिकेश

प्रदेश भर में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन को रक्तदान दिवस के रूप में मनाया गया।

राज्य की जनता का भाजपा सरकार से भरोसा उठ गया है। जनता अब भाजपा को सबक सीखाने के लिए वक्त का इंतजार कर रही है।

ये कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का। सिंह, पार्टी की ऋषिकेश इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करने के लिए यहां आए थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के जन्म दिन को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मना रही है।

 

मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रक्तदान शिविर में शिरकत की और कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की। इस मौके पर 30 लोगों से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिये पूरे देश में कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने आज सरकार ने आम जन को उसके हाल पर छोड़ दिया है। जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। जनता भाजपा को सबक सीखाने के लिए वक्त का इंतजार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि इस विषम समय में ज़रूरतमंद लोगों की व कोरोना पीड़ितों की मदद करें।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि इस स्वास्थ्य सप्ताह में कांग्रेस द्वारा ज़रूरतमंदों को स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को राशन किट व खाने के पैकेटों का वितरण किया जायेगा साथ ही फ़्री एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जायेगी व पूर्व की भाँति अन्य हर सम्भव मदद की जायेगी ।

देहरादुन के रक्तदान शिविर में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पार्षद अर्जुन सोनकर,आदि मौजूद थे वहीं ऋषिकेश में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, नगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, अम्बिका सजवाण, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा,ललित मोहन मिश्र, सरोज देवराडी, मधु जोशी, सुधीर राय, वेद प्रकाश शर्मा, गोकुल रमोला, नन्द किशोर जाटव, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, हरिराम वर्मा, संदीप बसनेट, शुभम सारस्वत, राघवेन्द्र भटनागर, चन्दन पंवार, शोभा भट्ट, रामकुमार भतालिये , पुरंजय राजभर, बिक्रम भण्डारी, रूकम पोखरियाल, यश अरोड़ा, हिमांशु कुमार, हरिओम भारद्वाज, हिमांशु जाटव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.