देहरादून
त्रिस्तरीय पंचायत संगठन द्वारा एक सूत्रीय मांग “एक राज्य एक पंचायत चुनाव” को लेकर संवाद यात्रा का छठवां पड़ाव जिला पंचायत सभागार देहरादून में रहा।
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से एक सूत्रीय मांग को लेकर ,संगठन की मजबूती के लिए संवाद स्थापित किया गया। आगे की रणनीति को लेकर भी विस्तार से संवाद किया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत यात्रा जो कि एक सूत्रीय मांग “एक राज्य एक पंचायत चुनाव” की शुरुआत केदार बाबा का आशीर्वाद लेकर 13 जिलों में गोलज्यू देवता के दरबार से अर्जी लगा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा सरकार का रुख सकारात्मक है ये लड़ाई हम जीतेंगे।
संवाद यात्रा में संगठन संरक्षक जगत मार्तोलिया ने कहा कि संगठन सर्वोपरी है व्यक्ति सर्वोपरी नहीं है,साथ ही कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ना थकेगा न रुकेगा ना बिकेगा।
प्रधान संघठन के विनोद बिजलवान उपाध्यक्ष संगठन ,मीडिया प्रभारी संगठन देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रमुख रुचि कैथुरा दुगड्डा ब्लॉक, मथुर सिंह चौहान प्रमुख कलसी, प्रमुख सहसपुर सीमा देवी, जिला पंचायत सदस्य गीता देवी , अंजू देवी, मीरादेवी, दिव्या बैलवान, वीर सिंह चौहान,प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नरेंद्र तोमर, ज्येष्ठ प्रमुख इतवार सिंह,जवाहर सिंह चकित, प्रधान संघठन की मीनू छेत्री उपाध्यक्ष प्रधान संगठन, निर्मला नेगी संघठन उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे l