देहरादून
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर देहरादून नगर निगम के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों के निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं।
प्रत्येक वार्ड के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात किया गया है, जिनके साथ संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक भी रहेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर अधिकारियों को दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था और वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्यान्न वितरण की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया जाए।
सभी अधिकारियों को निरीक्षण की विस्तृत आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है।