15 घंटे लगातार फायर सर्विस की कड़ी मशक्कत से बुझी पटेल नगर कबाड़ी बाजार की दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग से कई गोदाम खाक, लाखों के नुकसान का अनुमान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

15 घंटे लगातार फायर सर्विस की कड़ी मशक्कत से बुझी पटेल नगर कबाड़ी बाजार की दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग से कई गोदाम खाक, लाखों के नुकसान का अनुमान

देहरादून

देहरादून के पटेल नगर स्थित कबाड़ी बाजार में शनिवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई। फायर सर्विस की टीम ने करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। जिसमें लगभग 1.5 लाख लीटर पानी लगा।

फायर स्टेशन देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रात 9:27 बजे सिटी कंट्रोल रूम को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि कबाड़ी बाजार में कूड़े के गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग कबाड़ के 3 से 4 गोदामों में फैल चुकी थी। इसी दौरान रास्ते में मौजूद हाईटेंशन बिजली लाइन आग की वजह से टूटकर गिर गई थी, जिससे लगातार स्पार्किंग हो रही थी और राहत कार्य में बाधा आ रही थी। इसके बाद सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से बिजली सप्लाई बंद कराई गई और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

आग की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडरों को भी मौके पर बुलाया गया। फायर कर्मियों ने आग को चारों तरफ से घेरकर काबू पाने का प्रयास किया। गोदामों में प्लास्टिक और रबर का कचरा अधिक मात्रा में होने के कारण भारी धुआं उठ रहा था, जिससे राहत कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।

फायर सर्विस के जवानों ने बारिश और तेज हवा के बावजूद भी लगातार अभियान जारी रखा और अंततः करीब 15 घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फायर सर्विस के अनुसार आग बुझाने के लिए करीब 5 फायर टेंडरों ने डेढ़ लाख लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इसके बावजूद फायर सर्विस के जवानों ने बारिश और तेज हवा के बीच भी लगातार अभियान जारी रखा और अंततः करीब 15 घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फायर सर्विस के अनुसार आग बुझाने के लिए करीब 5 फायर टेंडरों ने डेढ़ लाख लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *