वन विभाग ने ज्योर्तिमठ के मारवाड़ी में ब्लू रिजॉर्ट के पास ट्रैंकुलाइज कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा, दो शावकों की निगरानी में जुटी अब टीम – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वन विभाग ने ज्योर्तिमठ के मारवाड़ी में ब्लू रिजॉर्ट के पास ट्रैंकुलाइज कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा, दो शावकों की निगरानी में जुटी अब टीम

देहरादून/ ज्योर्तिमठ

नगर क्षेत्र ज्योर्तिमठ में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में शामिल एक मादा हिमालयी काले भालू को वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। शनिवार की रात करीब 10:30 बजे मारवाड़ी क्षेत्र में ब्लू पोपी रिजॉर्ट के समीप भालू को ट्रैंकुलाइज कर पकडने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान वन प्रभाग को मादा भालू को ट्रैंकुलाइज करने के लिए प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से अनुमति के बाद विभागीय टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही थी। 31 अक्टूबर की रात विशेषज्ञ पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा और उप प्रभागीय वनाधिकारी सुमन के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

भालू के दो शावकों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की जोशीमठ क्यूआरटी टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, नगर क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग की टीम 24 घंटे गश्त कर रही है। सभी वार्डों में स्थानीय नागरिकों को वन्यजीवों से बचाव और सतर्कता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

वन विभाग के अनुसार मानव और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और जागरूकता अभियान जारी रहने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *