गोरखाली समाज हरितालिका तीज उत्सव समिति ने नेपाल में आई भीषण आपदा में काल के गर्भ में समाये लोगो की आत्मशांति के लिए किया पूजन एवं संवेदनाएं प्रकट की

देहरादून
यूं तो बरसात का मौसम अपने साथ कुछ अच्छाई जुड़ी है तो कुछ बुराई भी जुड़ जाती है। आपदा कभी बताकर नहीं आती है लेकिन फिर भी किसी भी प्रकार की आपदा आने पर समाज के लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए किसी नाकिसी रूप में एक दूसरे की मदद को तैयार रहते हैं।
ऐसे में गोरखाली समाज हरितालिका तीज उत्सव समिति भी आगे बढ़कर अपना सामाजिक दायित्व निभाती रही है।

हाल ही में विनाशकारी जल प्रलय के कारण नेपाल में आई भीषण आपदा में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी अपनी कार्यकारिणी के साथ संवेदना व्यक्त कर रही है बताया गया कि कई लोग अभी भी लापता है, इनमें से कई काल के गर्भ में समा गए हैं, उन पुण्य आत्माओं की शांति के लिए कमेटी ने मंगलवार को शनि मंदिर में आचार्य सुशांत महाराज के सान्निध्य में पुण्य आत्माओ को शांति प्रदान एवं लापता लोगों के जल्दी मिलने हेतु पूजा अर्चना कर रही है। इस भीषण आपदा तबाही से नेपाल पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया है बाढ़ से लोगों के अपने आशियाने पलक झपकते ही सैलाब के भेट चढ़ गए, पानी अपना रौद्र रूप लेकर ऐसा आया कि लोगों को संभालने का मौका ही नहीं मिला। घर परिवार ताबाह हो गए हैं। ऐसे में वहां पर रहने वालों पर भोजन आदि का संकट आ गया है। इससे पूर्व भी थराली में आई भीषण आपदा में भी कमेटी ने बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग दिया था। हिदू राष्ट्र एवम् पड़ोसी देश नेपाल के प्रति गहरी संवेदना रखते हुए कमेटी ने शनि मंदिर गढ़ी कैन्ट में पूजा अर्चना के साथ साथ आर्थिक सहायता कमेटी द्वारा की जा रही है।
इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष माया पवार, संस्था की संस्थापक अध्यक्ष प्रभा शाह के नेतृत्व में पूनम गुरुंग, उपासना थापा , सविता छेत्री , प्रमिला खत्री , मधु क्षेत्री , कविता क्षेत्री , मधु खनाल , पुष्पा क्षेत्री , कविता माहुर , सुनीता क्षेत्री , पूजा सुब्बा चंद्र , संध्या थापा , संगीता , ज्योति कोटिया , राजेन्द्र गुरुंग , बुद्धिमान थापा , सरोज गुरुग ,ऐन बी खत्री , नील कमल चंद , देविन शाही , संजय मल आदि ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *