शासन ने किए उत्तराखंड सचिवालय में तैनात पांच अधिकारियों के तबादले, लिस्ट देखिए…. – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

शासन ने किए उत्तराखंड सचिवालय में तैनात पांच अधिकारियों के तबादले, लिस्ट देखिए….

देहरादून

उत्तराखंड शासन ने सचिवालय सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले किए हैं। हालांकि, सचिवालय में स्थानांतरण नीति के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती का मामला अब भी चर्चा में है।

कई अनुभाग अधिकारी पांच साल से अधिक समय से एक ही अनुभाग में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन उनके स्थानांतरण को लेकर अब तक निर्णय नहीं हो पाया है।

शासन की ओर से किए गए तबादलों में रमेश जोशी, वंदना असवाल, विनीता पवार, कुंदन सिंह भंडारी और राकेश कुमार के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और अनुभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन पांच अधिकारियों के हुए तबादले

रमेश जोशी… सचिवालय प्रशासन से न्याय विभाग भेजे जाने के बाद अब संशोधित आदेश के तहत माध्यमिक शिक्षा अनुभाग में तैनाती दी गई है।

वंदना असवाल…पर्यटन विभाग से न्याय विभाग के अनुभाग-2 में भेजा गया है।

विनीता पवार… गृह विभाग से पर्यटन विभाग के अनुभाग-2 में तैनाती दी गई है।

कुंदन सिंह भंडारी…मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुभाग-4 से गृह विभाग के अनुभाग-4 में भेजे गए हैं।

राकेश कुमार…श्रम विभाग से गृह विभाग के अनुभाग-5 में तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *