भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पुलवामा के 40 शहीदों के परिजनों को 1 लाख का चेक पहुंचाकर किया सम्मानित उत्तराखंड में दो परिवारों को पहुंचाई सम्मान राशि – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पुलवामा के 40 शहीदों के परिजनों को 1 लाख का चेक पहुंचाकर किया सम्मानित उत्तराखंड में दो परिवारों को पहुंचाई सम्मान राशि

देहरादून/खटीमा

पुलवामा आतंकवादी हमले में फरवरी वर्ष 2019 में शहीद हुए सीआरपीएफ के चालीस जवानों की वीरांगनाओं (धर्मपत्नियों) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सम्मानित किया व प्रत्येक परिवार को एक एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उत्तराखंड के दो बहादुर जवान मोहन लाल रतूड़ी और खटीमा के वीरेंद्र सिंह राणा इस हमले में शहीद हुए थे।

आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना प्रातः शहीद मोहन लाल रतूड़ी के कारगी चौक निवास पहुंचे और शहीद की पत्नी सरिता , सुपुत्र राम व उनकी बेटी गंगा से मिले व उनकी कुशलक्षेम जानने के बाद धस्माना ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का संदेश परिवार को दिया। उनको शाल पहना कर सम्मानित कर एआईसीसी द्वारा भेजा गया एक लाख रुपए का चैक भेंट किया।

वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी , पूर्व सैनिक विभाग द्वारा फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बारूदी सुरंग के फटने से सी आर पी एफ केजी शहीद 40 जवानों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया ।

इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगीऔर प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष सूबेदार गोपाल सिंह गड़िया, उत्तराखंड प्रदेश के जिला उद्यम सिंह नगर के ब्लॉक खटीमा में ग्राम पंचायत गुड़िया निवासी सीआरपीएफ के शहीद कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह राणा की पत्नी रेणु राणा को 1 लाख का चेक अर्पित करने हेतु खटीमा पहुंचे।

कांग्रेस के इन पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद चक्रधर,सूबे कुंवर सिंह खनका,पीसीसी उमेश राठौर जिला महिला अध्यक्ष और भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिरियों के सम्मुख वीरांगना को चेक सम्मान स्वरुप प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *