संयुक्त नागरिक संगठन ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित की श्रद्धांजलि संभा, मौन रख किया देश के बलिदानियों को याद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

संयुक्त नागरिक संगठन ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित की श्रद्धांजलि संभा, मौन रख किया देश के बलिदानियों को याद

देहरादून

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त नागरिक संगठन की पहल पर कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने गाँधी पार्क कारगिल स्मारक पर पहुंचकर दीपदान किया।

इस दौरान सभी मौजूद लोगों ने शहीदों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये और दों मिनट का मौन रखा।

सरहद पर जान न्यौछावर करने वाले हमारे जाबांज हिंदुस्तान के सपूत होते हैं जिनकी जाति धर्म सबकुछ देशप्रेम होता है। शहीदों परिवार धन्य हैं जिनमें वीरगति को प्राप्त एक बेटे का पिता, वीर नारी का पति, एक बाप का बेटा,और एक भाई का भाई होते हैं जिनके दुख का अहसास करना मुश्किल है। इन परिवारों के सुख दुख में शामिल होकर हम इनके सहयोगी बन सकते हैं। हमे इन परिवारों का हमेशा हमदर्द बनना चाहिए। कुछ ऐसे उद्गार आज संयुक्त नागरिक संगठन के तत्वाधान में कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दून वासियों के थे। इन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना के जांबाजों ने आजादी के बाद से लेकर अभी तक हजारों कुर्बानियां दी हैं पहलगांव में हुए नरसंहार के दोषी पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया में भारतीय सेना की विशाल ताकत को साबित किया है।

श्रद्धांजलि सभा में कारगिल युद्ध में शहीद रंजीत सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी सरला बिष्ट तथा शहीद मदन सिंह नेगी के पुत्र दीपक नेगी को शॉल उड़ाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर दून बुद्धिस्ट सोसाइटी की तिब्बती महिलाएं, गोरखा समाज के प्रतिनिधि, पूर्व सैन्य अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी परिवार, राज्य आंदोलनकारी व कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल लाइट्स जलाकर, दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर दिवंगत शहीद आत्माओं को याद किया गया।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव प्रदीप कुकरेती ने किया एवं अध्यक्षता ब्रिगेडियर केजी बहल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद देवेन्द्र सिंह मौंटी ने किया।

सभा मेँ गिरीश चंद्र भट्ट, पदमश्री कल्याण सिंह रावत, मेजर पदम सिंह थापा, मेजर एम एस रावत, दिनेश भंडारी, कर्नल विक्रम सिंह थापा, देवेंद्र पाल मोंटी, प्रभा शाह, राजेंद्र शाह, आशालाल टम्टा, आशा नौटियाल, द्वारिका बिष्ट, वाई बी थापा, मोहन खत्री, चंद्र किरण राणा, नरेश चंद्र खुलाश्री, खुशबीर सिंह, शेयरिंग लोडिंग, डोलमा, चंदन सिंह नेगी, जगदीश बावला,उमेश्वर सिंह रावत, डॉ राकेश डंगवाल, जितेंद्र सिंह, मुकेश नारायण शर्मा, जितेन्द्र सिंह मियां , संजय अमन , केप्टन वाय बी थापा , चन्द्रकिरण राणा , अवधेश शर्मा , मेड सें खुशी चड्ढा , सचिन जैन , डा॰ ताराचंद गुप्ता , एस पी चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *