छुट्टी पर घर जा रहे सेना के जवान संदीप की सड़क दुर्घटना में निधन से चमोली जिले का नंदानगर क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून/चमोली

सीमावर्ती जिले चमोली के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सेना के जवान के निधन की खबर प्राप्त हुई है। कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे इस हादसे में भारतीय सेना में तैनात एक जवान संदीप गौड़ की मौत हो गई। वह छुट्टी लेकर अपने घर कुरूड़ लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान संदीप गौड़ देर रात लुंतरा की ओर से कार लेकर अपने गांव कुरूड़ लौट रहे थे। यू के द्वारा ड्यूटी से निकलने से पहले घर वालों को बता चुके थे कि वो निकल रहे है और जल्दी ही घर पहुंच जायेंगे लेकिन रात लगभग 2 बजे तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए।

इसके बाद उनके भाई पवन समेत ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन रात का अंधेरा, बारिश और खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन का पता नहीं चल सका। परिजन पूरी रात संदीप की तलाश करते रहे। सुबह सड़क से नीचे एक कार की नंबर प्लेट दिखाई देने के बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद नीचे जाकर देखा गया तो खाई में संदीप की कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी थी।

घटना की सूचना मिलते ही नंदनगर थाना पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, काफी मशक्कत के बाद जवान का पार्थिव शरीर सड़क पर लाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेजा गया।

संदीप गौड़ भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह करीब आठ वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और करीब एक साल का छोटा बच्चा है। परिवार के लिए यह हादसा बेहद सदमे वाला है। जवान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही कुरूड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिचितों ने संदीप के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *