महानगर कांग्रेस की संगठनात्मक इकाइयों की समीक्षा हेतु नियुक्त पर्यवेक्षको ने वार्ड ब्लाक अध्यक्षों व अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

महानगर कांग्रेस की संगठनात्मक इकाइयों की समीक्षा हेतु नियुक्त पर्यवेक्षको ने वार्ड ब्लाक अध्यक्षों व अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न

देहरादून

देहरादून महानगर कांगे्रस की संगठनात्मक इकाइयों की समीक्षा हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक जोत सिह बिष्ट एवं सहप्रर्यवेक्षक श्रीमती सरिता नेगी की उपस्थिति में आज महानगर कांग्रेस के वार्ड ब्लाक अध्यक्षों व अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्षगणों द्वारा अपने ब्लाक की संगठनात्मक इकाइयों की स्थिति से अवगत कराते हुए पदाधिकारियों की सूची पर्यवेक्षकों को सौंपी। इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महानगर पर्यवेक्षक जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने के साथ ही संगठन की मजबूती के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों में जुटने का आह्रवान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आह्रवान करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलताओ को भी जनता तक लेजाने का आह्रवान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार में रहते हुए जनहित की कई योजनाओं की शुरूआत की थी जिसे भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया तथा जनता को झूूठे वादों से गुमराह कर रही है। हमें जनता तक इस सच्चाई को भी लेजाना है।

महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने उन सभी ब्लाक अध्यक्षों से भी सूची शीघ्र जमा करने के निर्देश दिये जिनकी कार्यकारिणियों का गठन नहीं हो पाया है। उन्होने कहा कि दिनंाक 26 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से पुनः कमेटियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है जिसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षको को सूची सौंपी जायेगी।

बैठक में प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश सचिव सोम वाल्मीकि अरूण शर्मा, कमलेश रमन, मधुसूदन सुन्द्रियाल, सुनील बांगा, विशाल बजाज, विकास नेगी, मनोज, सचिन थापा, अर्जुन सोनकर, मुकीम अहमद, मुकेश सोनकर, इलियास अंसारी, तहसीन, विजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दीवान बिष्ट, विजेन्द्र सिह, विकास थापा, दीपक थापा, अल्ताफ, सुनीता रानी, मुकेश चोहान, अमित शर्मा, विकास पाल, डम्बर राही, मुंशी राम, राजेश मल्ल, आरएस बिष्ट, आजाद वर्मा, मदन धीमान, राजू प्रजापति, प्रमोद गुप्ता, गुलशन कुमार, देवेन्द्र सिंह, शिवम कुमार, आलोक खुराना, अमिताभ रावत, अनिल थापा, महेन्द्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *