पिथौरागढ़ में कांग्रेस सम्मेलन के दौरान मंच पर की गई अभद्रता को लेकर पार्टी गंभीर, तीन लोगों पर चला अनुशासन का डंडा, कारण बताओ नोटिस जारी

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोर अनुशासनहीनता के चलते पार्टी के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान पार्टी नेता महेन्द्र सिंह लुंठी, दीपक लुंठी एवं महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी द्वारा पार्टी अनुशासनहीनता के खिलाफ मंच पर अभद्रता की गई जिसे पार्टी नेतृत्व द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा उक्त तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

राजेन्द्र भंडारी ने यह भी बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला द्वारा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नगरकोटी को पद मुक्त करते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *