देहरादून
डीएवी महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के प्रचार के लिए सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाई गई छात्र संघ चुनाव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल पूर्व विधायक कुमार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, DAV पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कोहली, महिपाल शाह, ओमप्रकाश सती,पंकज छेत्री, छात्र नेता हरदीप सिंह लकी, प्रशांत खंडूरी, मनीष गौनियाल मुकेश चौहान, नितिन रावत, विकास शर्मा, सुलेमान अली समेत सभी छात्र छात्राएं ,एनएसयूआई के छात्र संघ के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को साथ लेकर कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर बोर्ड से मुलाक़ात की गई।
कॉलेज के प्रधानाचार्य से मुलाकात कर मंगलवार को होने वाले चुनाव की समीक्षा की गई। छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर NSUI के लिए वोट और सपोर्ट की मांग की। सभी छात्र-छात्राओं से कल अपना मत जरूर डालने की और एनएसयूआई को भारी मतों से जीतने की अपील की गई।

