सदी के महानायक 6 दिन तक उत्तराखण्ड में रहेंगे$जौली ग्रांट एयरपोर्ट से निकले नरेंद्र नगर

देहरादून

शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। विशेष चार्टर विमान से अमिताभ बच्चन यहां पहुंचे हैं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए अमिताभ बच्चन नरेंद्रनगर स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए।

सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन एक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं, बताया जा रहा है कि 6 दिन की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन उत्तराखंड में रुकने वाले हैं।

बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सुबह 10:00 बजे के करीब वह चार्टर प्लेन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से वह सड़क मार्ग से नरेन्द्र नगर आनंदा होटल के लिए रवाना हुए । सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वह किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड आये हैं। अमिताभ बच्चन के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पंहुच ने पर सुरक्षा कड़ी रही। एयरपोर्ट में प्रशंसक अमिताभ बच्चन को देखकर काफी खुश नजर आए और सेल्फी खींचते हुए नज़र आए। हालांकि अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर्मियों ने किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया। दूर से ही अभिवादन कर अमिताभ अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *