दून की आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार की शाहपुर देसी शराब की दुकान में मारा छापा,शिकायत मिली सही,मौके पर हो रही थी मिलावट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून की आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार की शाहपुर देसी शराब की दुकान में मारा छापा,शिकायत मिली सही,मौके पर हो रही थी मिलावट

देहरादून/हरिद्वार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में देसी शराब के ठेके पर मिलावटी शराब बेची जाने की शिकायत पर खुद आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर जा पहुंची।

बताया जाता है कि ये कार्रवाई बिल्कुल गुप रखी गई और बाकायदा देहरादून से आई आबकारी विभाग की टीम ने ही की और हरिद्वार की आबकारी विभाग टीम को इस कार्रवाई की भनक हो नहीं लग पाई।

जानकारी के मुताबिक आबकारी आयुक्त को देसी शराब के ठेके पर शराब में मिलावट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद आबकारी आयुक्त के निर्देश पर देहरादून जिले के आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम को हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में भेजा गया।

देहरादून की टीम ने पूरी तैयारी के साथ शाहपुर इलाके में देसी शराब के ठेके पर पहुंच अचानक से छापेमारी कर डाली। हालांकि इससे क्षेत्रीय आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

छापे के दौरान सामने आया कि टैट्रा पैक से सीरिंज की मदद से शराब निकाली जा रही थी। इसके स्थान पर उसमें पानी या अन्य लिक्विड मिलाकर उसे फेविक्विक से सील कर दिया जाता था।

मौके से टैट्रा पैक से निकाली गई शराब के पव्वे, शराब निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही सीरिंज व अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। यह भी संदेह व्यक्त किया कि टैट्रा पैक में किसी जहरीले कैमिकल का उपयोग भी किया जा सकता है, जिससे जनता की जान पर बड़ा खतरा हो सकता है।

प्रारंभिक अभिलेखों के अनुसार दुकान की अनुज्ञापी कनिका कर्णवाल है। दुकान के संचालन व अवैध तरीके से कार्य करने के पीछे वास्तविक रूप से जोगिंदर लंगड़ा नामक व्यक्ति सक्रिय रूप से संलिप्त होने की बात सामने आई है।

प्रदेश के आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल के निर्देश पर देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र 3 ऋषिकेश) ने विशेष रूप से उल्लेखनीय भूमिका निभाई। दल में दर्शन सिंह, आबकारी निरीक्षक (सेक्टर 1 देहरादून) व मानवेन्द्र सिंह पंवार,आबकारी निरीक्षक (मुख्यालय) भी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *