उत्तराखंड शासन ने 11, IAS और IFS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल, तबादला आदेश जारी किया

देहरादून

उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए तबादला आदेश जारी कर दिया।

कार्मिक एवं सतर्कता द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ विभागों का पुनर्गठन भी किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं… एलएल फ़नाई ललित मोहन रयाल से प्रमुख सचिव आबकारी विभाग हटाया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आयुक्त आबकारी, अध्यक्ष उत्तराखंड सहकारी निगम तथा आयुक्त खाद्य उत्पादन, नितेश कुमार झा (IAS-2002) से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई हे जिसमें सचिव–पंचायती राज विभाग की दी गई।

रविनाथ रमन (IAS-2004)

से सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)

हटाते हुए मिली नई जिम्मेदारी सचिव परिवहन विभाग एवं आयुक्त परिवहन की दी गई।

डॉ. पंकज कुमार पांडेय (IAS-2005) को पूर्व के विभागों के साथ नई जिम्मेदारी सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी

(पूर्व में सचिव लोक निर्माण विभाग तथा अध्यक्ष–ब्रिडकुल), बृजेश कुमार संत (IAS-2006)

को सचिव परिवहन विभाग एवं आयुक्त परिवहन से हटाकर नई जिम्मेदारी.. सचिव आबकारी विभाग की दी गई।

डॉ. योगेंद्र नारायण पांडेय (IAS-2007)

को नई जिम्मेदारी..सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की सौंपी गई। ज्योति यादव (IAS-2009)

को नई जिम्मेदारी…. सचिव–विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) की दी गई।युगल किशोर पंत को सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009) से सचिव सचिवालय प्रशासन हटाया गया तथा वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) से विशेष सचिव–पंचायती राज विभाग हटाते हुए पूर्व में विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अपर सचिव पंचायती राज एवं अध्यक्ष उत्तराखंड वक्फ निगम की जिम्मेदारी यथावत रखी गई है। अभिषेक रुहेला (IAS-2015) को नई जिम्मेदारी..अपर सचिव राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी की दी गई है। उनके पास पूर्व में अपर सचिव पर्यटन विभाग, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद तथा परियोजना निदेशक तथा सीईओ पीएमजीएसवाई की0 जिम्मेदारी यथावत रखी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *