देहरादून
उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग-1 ने भारतीय वन सेवा (IFS) के शीर्ष स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है।
शासन के सचिव सी. रविशंकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख वन संरक्षक (PCCF), अपर प्रमुख वन संरक्षक (APCCF), मुख्य वन संरक्षक (CCF) और वन संरक्षक (CF) स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अफसरों को बिना किसी विलंब के अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानंतरण और नई तैनातियों की सूची–
प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) स्तर…
कपिल लाल (IFS 1993): PCCF (HoFF) उत्तराखंड के पद पर बने रहेंगे, उन्हें ‘कैम्पा’ के CEO और नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
नीना ग्रेवाल (IFS 1993)..
प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखंड बनाई गई हैं। साथ ही प्रबंध निदेशक (उत्तराखंड वन विकास निगम) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
अपर प्रमुख वन संरक्षक (APCCF) स्तर…
बी. के. गांगटे (IFS 1998)… प्रतीक्षारत श्रेणी से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (कैम्पा) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वन अनुसंधान, प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
सुरेंद्र मेहरा (IFS 1999)… APCCF नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।
मुख्य वन संरक्षक (CCF) स्तर…
डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS 2002): CCF वन पंचायत, सामुदायिक वानिकी और मुख्यालय प्रभार से अवमुक्त हुए हैं। वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
सुशांत कुमार पटनायक (IFS 2002): CCF वन संरक्षण, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन तथा पर्यावरण के साथ-साथ अब ‘वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी’ का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।
वन संरक्षक (CF) स्तर…
चंद्र शेखर सनवाल (IFS 2010): प्रतीक्षारत श्रेणी से हटाकर वन संरक्षण, नोडल कार्यालय (देहरादून) में तैनात किए गए हैं।
नीतू लक्ष्मी एम. (IFS 2010): यमुना वृत्त के प्रभार से अवमुक्त होकर अपर सचिव, वन विभाग (उत्तराखंड शासन) बनाई गई हैं।
कल्याणी (IFS 2012): शासन में अपर सचिव के पद से स्थानांतरित कर वन संरक्षक, यमुना वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

